वैश्विक

अमीरात की राजकुमारी हिंद अल कासिमी मंदिर गई: वीडियो पर विवाद शुरू

भारत में मुसलमानों के साथ होने वाले कथित उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली संयुक्त अरब अमीरात की राजकुमारी हिंद अल कासिमी मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने बुधवार को चेन्नई के गोल्डन टेंपल के दर्शन और पूजा करने का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। 

इसके बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन्हें ‘काफिर’ कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि राजकुमारी ने उन्हें करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी। राजकुमारी हिंद अल कासिमी ने बताया कि मैंने मुस्लिम होने के बावजूद पूजा की और मुझे वहां एक अद्भुत ऊर्जा का अहसास हुआ।

मैंने भारत में पुदुचेरी के पहाड़ों को देखा। मैं खेतों में गई। मैंने साड़ी और बिंदी खरीदी। मैंने गोल्डन टेंपल की यात्रा की। केले के पत्ते पर खाना खाया।

राजकुमारी ने बताया कि पूरा मंदिर सोने से बना था। मैं मुस्लिम हूं लेकिन लोगों के साथ प्रार्थना साझा करने के लिए गई थी। मंदिर में मैंने लक्ष्मी, शिव, हनुमान के दर्शन किए। उन पर जल अर्पित किया। लोगों को अविश्वसनीय भारत देखना चाहिए।

राजकुमारी ने वीडियो पर विवाद शुरू हो गया है। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मंदिर में पूजा करने को ‘हराम’ बताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इसका कड़ा जवाब देते हुए राजकुमारी ने कहा, ‘यह हराम तब होता जब मैंने अपने खुदा के अलावा किसी और ईश्वर की इबादत की होती।

मैं अपने खुदा की इबादत करती हूं और वे अपने। मैं मंदिर की वास्तुकला से बेहद प्रभावित हुई और सोने के मंदिर के ढांचे ने मन मोह लिया। मैंने नए दोस्तों से मुलाकात की और उनके साथ खाना खाया। उनसे संस्कृति और धर्म पर बात की। इसमें गलत क्या है?’

https://twitter.com/kapildeo_2356/status/1263302786210381824?s=20

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 5 =