Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सडक हादसे मे मारे गए मजदूरो के परिजनो को सपा ने दिये एक लाख रूपये

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की और से सडक हादसे मे मारे गए मजदूरो के परिजनो को एक लाख रूपये राहत राशि का चैक खाते मे भिजवा कर परिजनो की आर्थिक मदद की।

समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के पुत्र के खाते मे एक लाख रूपये का चैक ट्रान्सफर कर आर्थिक सहायता प्रदान की है।

सपा नेता सचिन अग्रवाल ने बताया कि न्याजूपुरा निवासी मृतक हमीमन व कनीजा मेरठ से मजदूरी करके रेहडे द्वारा वापस आ रही थी कि जैसे ही ये दोनो खतौली बाईपास के समीप पहुंची कि इसी बीच सडक हादसे मे इन दोनो की मौत हो गई। दोनो महिलाएं मजदूरी करके अपनी आजीविका चला रही थी।

क्षेत्र के नौजवान समाजसेवी अनिल डीलर के आग्रह पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मृतकों के परिजनो को आर्थिक मदद कराने की संस्तुति की।

जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतका के पुत्र नौशाद के खाते मे आरटीजीएस द्वारा एक लाख रूपये ट्रान्सफर किए। जिसकी रसीद जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने नौशाद को उनके घर जाकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सौंप दी।

जिनके साथ पूर्व मंत्री श्रीमति उमा किरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, शहर अध्यक्ष अलीम सिददकी, टीटू पाल, सचिन अग्रवाल, अनिल डीलर प्रधानपति शाहबुददीनपुर नूर हसन आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − two =