रेड़ रोस्टर रेस्टोरेन्ट का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड़ स्थित रेड़ रोस्टर रेस्टोरेन्ट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गौरव स्वरूप द्वारा रिबन काटकर किया गया। समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरीमामयी उपस्थिति में शुभारम्भ किये गये इस नये रेस्टोरेन्ट में बर्गर, रोडस्टर, फ्रेंचाइज फाई आदि के उच्चस्तरीय स्वाद मिलेंगे। कार्यक्रम में अश्वनी कुमार, अभिषेक शर्मा, सतीश शेखर, सुशील कुमार, फूल सिंह, अमित मलिक, शुभम त्यागी आदि का सहयोग रहा।
