Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संजीव बालियान के जीवन,उपलब्धियों को लेकर पत्रिका विशेषांक का विमोचन

मुज़फ्फरनगर। त्रैमासिक पत्रिका ओजस्वी मन का विशेषांक केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान के जीवन,उपलब्धियों व कार्या को लेकर प्रकाशित किया गया है।जिसका विमोचन शनिवार को डॉ.संजीव बालियान ने अपने आवास पर किया।

इस अवसर पर पत्रिका के सम्पादक पं.दीपक कृष्णात्रेय ने कहा कि डॉ.संजीव बालियान जी ने कठिन परिश्रम और जनहित के अपने कार्या के बल पर एक अलग पहचान बनायी है।

सभी के प्रति उनका व्यवहार स्नेहपूर्ण रहता है।वे प्रत्येक स्थिति में सामंजस्य स्थापित कर चलने वाले, विकास को प्राथमिकता देने वाले हैं।डॉ.संजीव बालियान बहुत से युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है।कृष्णात्रेय ने बताया कि जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार की प्रेरणा से यह विशेषांक डॉ.संजीव बालियानके जनहितकारी कार्या को लेकर प्रकाशित किया गया है।

हिन्दू युवा वाहिनी मुज़फ्फरनगर के जिलाध्यक्ष मुकेश राणा ने कहा कि डॉ.संजीव बालियान जी ऐसे नेता हैं जो प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में मजबूती से साथ खड़े दिखाई देते हैं।

उनसे मिलकर आत्मीयता का अनुभव होता है।ऐसा आदर्श नेतृत्व मिलना जनपद के लिए सौभाग्य की बात है।डॉ.संजीव बालियान जी के विकासवादी कार्या को लेकर ओजस्वी मन पत्रिका का विशेषांक प्रकाशित करना वास्तव में सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री के भाई विवेक बालियान,वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोचन सिंह गम्भीर,व्यापारी नेता ब्रजभूषण अग्रवाल,हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनोद पुंडीर,ओजस्वी मन के सह-संपादक अंकुर पहलवान,शुभम बालियान आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =