Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एक जुलाई से खुलेंगे जनपद के समस्त हाई स्कूल व इण्टर मीडिएट कॉलेज

मुजफ्फरनगर। एक जुलाई से जनपद के समस्त हाई स्कूल व इण्टर मीडिएट कॉलेज खुला करेंगे तथा सभी शिक्षको एवं विद्यालय स्टाफ को प्रतिदिन विद्यालय आने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय का समय प्रातः साढे सात बजे से दोपहर एक बजकर पचास मिनट रहेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्ष्ता मे दिनांक 16 जून 2020 को वीडियो कान्फ्रेस आहूत की गई। जिसमें अन्य बिन्दुओ के साथ-साथ माह जुलाई 2020 से विद्यालय खोलने तथा विद्यालय में शिक्षको सहित स्टाफ की उपस्थिती के सम्बन्ध मे निर्देश दिये गए हैं।

अतः प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन मे निम्नवत निर्देश दिए गए हैं। जिनके अनुसार 01 जुलाई 2020 से विद्यालय खुलेंगे तथा विद्यालय का शैक्षिक पंचाग के अनुसार प्रातः 7ः50 से दोपहर 12ः50 रहेगा।

विद्यालय मे समस्त स्टाफ विद्यालय विद्यालय समय पर उपस्थित रहेगा तथापूरे समय विद्यालय मे रहेगा। शिक्षको द्वारा विद्यालय मे उपस्थित रहकर ही ऑनलाईन कक्षाओ का संचालन किया जाएगा।

विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा एक पंजिका तैयार की जाएगी। जिसमें कक्षावार ऑन लाइन पंजीकरण संखया तथा लाभान्वित छात्र संख्या प्रतिदिन अंकित की जाएगी।

डीआईओएस गजेन्द्र सिह ने बताया कि विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया 01 जुलाई 2020 से प्रारम्भ कर 05 अगस्त 2020 तक नियमानुसार प्रवेश किये जा सकते हैं।

सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन कराते हुए छात्रो से नियमानुसार शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि भीड एकत्रित ना हो। विद्यालय के अन्य समयबद्ध सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =