राहत देने वाली खबर: बोकारो से लखनऊ पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’
प्रदेश में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है और इससे हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन की कमी (Oxygen Shortage)। बीते कई दिनों से अस्पताल ऑक्सीजन (Oxygen) की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आ रही है।
दरअसल, झारखंड के बोकारो से कल चली दूसरी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ (Oxygen Express) राजधानी लखनऊ (Lucknow) पहुंच गई है।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस (Oxygen Express) में 3 टैंकर ऑक्सीजन लेकर आई थी, जिसमें एक वाराणसी (Varanasi) में उतार दिया गया जबकि 2 टैंकर लखनऊ पहुंचा। इससे पहले शनिवार सुबह करीब 6 बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाराणसी पहुंची थी।
वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा देश भर में ऑक्सीजन आपूर्ति का कार्य निरंतर जारी है।
बोकारो-लखनऊ के बीच, दूसरी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ के माध्यम से वाराणसी में भी ऑक्सीजन आवश्यकता की आपूर्ति की गयी। इससे वाराणसी में कोरोना रोगियों के लिये ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
PM @NarendraModi जी की सरकार द्वारा देश भर में ऑक्सीजन आपूर्ति का कार्य निरंतर जारी है।
बोकारो-लखनऊ के बीच, दूसरी 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' के माध्यम से वाराणसी में भी ऑक्सीजन आवश्यकता की आपूर्ति की गयी।
इससे वाराणसी में कोरोना रोगियों के लिये ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। pic.twitter.com/PcWrSahHsv
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 24, 2021
वहीं, ऑक्सीजन एक्सप्रेस के बारे में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रत्येक टैंकर में लगभग 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन (Medical Oxygen) ले जाई जा सकती है। ये ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना बेकाबू नजर आ रहा है। यहां पर संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमाने लगी हैं।
प्रदेश अब अस्पतालों में बेड्स से लेकर ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की किल्लत होने लगी है। सूबे में बीते 24 घंटे में 37238 नए केस आए हैं
जो एक दिन राज्य में कोरोना संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान यहां पर 199 लोगों की मौत हुई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) शुरू हो गया है।
