वैश्विक

उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट भारी ट्रैफिक की वजह से ठप

उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट ठप हो गई है। यह ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले भारत सरकार की तरफ से विदेश में फंसे भारतीयों को सात मई से वापस लाने की घोषणा की गई।

बता दें कि सरकार की तरफ से मंगलवार को घोषणा की गई थी कि 12 देशों में फंसे लगभग 15,000 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इसके लिए एयर इंडिया सात मई से 13 मई के बीच 64 उड़ानों का परिचालन करेगी।

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में लागू लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के कारण ये भारतीय विदेशों में फंसें हैं।बुधवार को 12 बजकर 22 मिनट पर मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट भारी ट्रैफिक की वजह से ठप है।

एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) की टीम इसपर काम कर रही है। लोगों को वापस लाने वाली उड़ानों से संबंधित जानकारी जल्द ही एअर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + fifteen =