नारी शक्ति का सम्मान जरूरीः एसएसपी
मुजफ्फरनगर। नारी शक्ति का सम्मान बेहद जरूरी है जिस समाज मे महिलाओं का उचित सम्मान होता है। वह देश व समाज निश्चित की सफलता की और अग्रसर होता है। महिलाओं के सम्मान व आत्मरक्षा के लिए भी कानून है। घरेलू हिंसा वे पीडित महिला अपनी शिकायत यूपी-112 पर काल करके कर सकती हैं। उन्हें त्वरित मदद की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घरेलू हिंसा के विरूद्ध अभियान के शुभारम्भ अवसर पर पुलिस लाईम मे आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने उक्त उदगार व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द अवस्थी के निर्देशो के चलते आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं की मदद के लिए अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाईन मे जनपद के समस्त पीआरवी स्टाफ को ब्रीफ किया।
इस अवसर पर एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू ंिहंसा की शिकायत पर यूपी-112 त्वरित कार्यवाही करगी तथा तत्काल मौके पहंुचेगी। उन्होने कहा कि पीडित महिलाएं 112 पर काॅल करके अपना रजिस्टेªशन करा सकती हैं।
इसमंे महिलाओं द्वारा रजिस्टेªशन के बाद महिला युक्त पीआरवी संबंधित महिला के घर जाकर विस्तृत जानकारी लेग। इसके साथ ही होली पर्व के मददेनजर समस्त पीआरवी स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसपी क्राईम बी.बी.सिह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया,आर आई अब्दुल रहीस खाॅं आदि मौजूद रहे।
