उत्तर प्रदेश

Zainab Fatima और Ayesha Noori पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में आरोपी बनाई गई माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी (Zainab Fatima and Ayesha Noori) भी अब इनामिया घोषित हो गई हैं. पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने फरार दोनों महिलाओं जैनब फातिमा और आयशा नूरी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.

पुलिस ने उमेश पाल शूटआउट केस में अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को साजिश रचने का आरोपी बनाया है. तो वहीं अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी पर अपने मेरठ स्थित घर में शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम को शरण देने और आर्थिक तौर पर मदद पहुंचाने का आरोप है. जबकि माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पहले ही 50 हजार का इनाम घोषित है और वह फरार है.

लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के बाद अतीक फैमिली की दो और महिलाओं पर इनाम घोषित होने के बाद अब परिवार की तीन महिलाएं इनामियां घोषित हो गई हैं. गौरतलब है कि 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल शूटआउट केस के बाद 5 मार्च 2023 को बमबाज गुड्डू मुस्लिम आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर पहुंच गया था.

इसके बाद माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी अगले दिन ही प्रयागराज पहुंच गई थी. आयशा नूरी ने 6 मार्च 2023 को न्यूज रिपोर्टर्स क्लब प्रयागराज में अपनी भाभी जैनब फातिमा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और अपने भाई अशरफ और भतीजे असद को बेगुनाह बताया था.

उन्होंने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर और यूपी एसटीएफ के तत्कालीन एडीजी अमिताभ यश से अपने भाइयों की जान को खतरा भी बताया था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयशा नूरी की बेटी उनजिला नूरी भी मौजूद थी. हालांकि शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम के आयशा नूरी के घर जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आयशा नूरी भी फरार हो गई थी

उसकी कार लावारिस हालत में कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में पाई गई थी. पुलिस ने कार को लावारिस बताकर थाने में दाखिल कर दिया था. इस लापरवाही पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन भी हुआ था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 16 =