फिल्मी चक्कर

ऋषि का अफेयर तो किसी के साथ नहीं रहा लेकिन उन्हें कुछ अभिनेत्रियां बेहद पसंद आती थीं: नीतू कपूर

अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हुआ करती थीं. पिछले साल ऋषि कपूर का निधन हो गया और नीतू अकेली हो गईं

लेकिन उनकी यादों में ऋषि कपूर हमेशा जिंदा रहेंगे. वैसे तो ये जोड़ी अपने प्यार भरे किस्सों के लिए मशहूर है लेकिन कभी-कभी इनके बीच भी आम कपल्स की तरह अनबन हो जाती थी. ऐसे ही कुछ किस्से नीतू कपूर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनाए थे.

उन्होंने कहा था कि रोज उनकी लाइफ में एक ऐसा मोमेंट आता था जब उन्हें लगता था कि वह ऋषि को छोड़ दें लेकिन फिर उनकी कुछ अच्छाइयां देखकर वह रुक जाती थीं. शो में ऋषि कपूर भी नीतू के साथ मौजूद थे.

ऐसे में उनके अफेयर्स पर भी बात चली. नीतू ने बताया कि ऋषि का अफेयर तो किसी के साथ नहीं रहा लेकिन उन्हें कुछ अभिनेत्रियां बेहद पसंद आती थीं.

रात को 8 बजे घर आकर जब वह ड्रिंक करना शुरू करते थे तब वह शुरुआत में तो नॉर्मल बात करते थे लेकिन फिर उन्हें होश नहीं रहता था और उनकी पोल खुल जाती थी.

नशे में ऋषि नीतू से कह देते थे- ‘वो एक्ट्रेस बहुत सेक्सी है यार, उसने मुझसे फ्लर्ट किया वगैरह-वगैरह.’ सुबह जब ऋषि उठते थे तो नीतू कहती थीं कि वो एक्ट्रेस आपके साथ फ्लर्ट करती है

तो ऋषि उनसे पूछते थे कि तुम्हें कैसे पता तो नीतू कहती थीं कि आप ही ने तो मुझे रात को बताया था. नीतू के मुंह से ये किस्सा सुनकर ऋषि कहते रहे कि नहीं ये सब झूठ है, ऐसा कुछ नहीं हुआ था और सब दोनों की खट्टी-मीठी नोंक झोंक सुनकर खूब हंसे थे.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 9 =