Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शामली डीएम व एसएसपी ने किया कैराना का दौरा, घर में ही मोहर्रम का त्यौहार मनाने की अपील, निकाला गया फ्लैग मार्च

कैराना। मोहर्रम के जुलूस पर सतर्कता को देखते हुए डीएम व एसपी ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने एवं क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धार्मिक समारोह के आयोजन पर लगी रोक के चलते मोहर्रम का ताजिया निकालने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।

जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम शामली जसजीत कौर व एसपी विनीत जायसवाल ने रविवार को कैराना पहुंचकर चौंक बाजार, इमामबाड़ा, कांधला तिराहा व पालिका मार्केट का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने एवं निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं।

डीएम शामली जसजीत कौर ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत किसी भी सामूहिक धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं है। वही सप्ताहिक लॉक डाउन के चलते भी लोगों से घरों में ही रहकर धार्मिक आयोजन करने की अपील की गई है।

इसी बीच मोहर्रम पर सतर्कता को देखते हुए पुलिस ने कस्बे के प्रमुख बाजारो व ग्रामीण क्षेत्रो में बाईकों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला तथा लोगो से शान्ति बनाये रखने व घरो के अन्दर रहने की अपील की।

रविवार को मोहर्रम की 10 तारीख के अवसर पर सीओ प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने करीब दो दर्जन बाइको द्वारा कस्बे के शामली स्टैण्ड, बेगमपुरा, चौक बाजार, बिसातियान, ईदगाह, जामा मस्जिद, अफगानान, तीतरवाडा चुंगी, कांधला तिराहा आदि में फ्लैग मार्च किया।

इसके अलावा पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांव खुरगान, मलकपुर, मंडावर आदि आधा दर्जन गांवो में भी बाइको द्वारा मार्च किया तथा लोगो से शान्ति बनाये रखने व घरो के अन्दर रहने की अपील की।

इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा, एसएसआई मोहम्मद नफीस, एसआई अजय कसाना, सुशील कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =