संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar में सड़के बनी तालाब, बारिश में कई दुपहिया वाहन हुए बंद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)। पिछले कई दिनो से उमसभरी गर्मी का दंश झेल रहे जनपदवासियों को आज दोपहर उस समय राहत मिल गई कि जब अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस झमाझम बारिश से गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिल गए।

बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया। जलभराव होने की वजह से कई जगह आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पडा। जलभराव में अनेक दुपहिया वाहन भी बंद हो गये जिन्हे नागरिक खींचते हुए दिखाई दिये।

वहीं दूसरी और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। झमाझम बारिश से लोगों ने जबरदस्त राहत महसूस की। शहरवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनो से हो रही बेतहाशा गर्मी के बीच हुई बारिश से वाकई मे बहुत राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि इस भीष्ण गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान थे जो चिलचिलाती धूप तथा गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर घूमते रहते थे। कई जगह पर देखने को मिला कि बारिश के दौरान सडक पर आवारा घूमने वाला गौवंश भी आनन्द से बारिश मे भीगता नजर आया। आज हुई इस बारिश से सभी ने राहत महसूस की। दोपहर मे कई घन्टे हुई शानदार बारिश।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 416 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =