Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रवासियों को भेजने के लिए लगाई रोडवेज की बसें, सैंकड़ों प्रवासियों को भेजा गया उनके घर

39 Roadways Buses Seized In Uttar Pradesh And Uttarakhand | India.comमुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने जिले में लॉकडाउन के चलते फंसे प्रवासियों को भेजने के लिए रोडवेज की बसें लगाई हैं। जिसमे कई सौ प्रवासियों को उनके घर भेजा गया है।

जब से पूरे भारतवर्ष को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन किया हुआ है,तब से जो व्यक्ति जहां है वहीं रुका हुआ है,इस लॉकडाउन के चलते बाहर से आए श्रमिकों व प्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

हालांकि भारत सरकार के द्वारा गरीब व मजदूरों के लिए खाने की उचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कि इस लॉकडाउन के चलते कोई भी गरीब मजदूर भूखा न सोए। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि जिले के अंदर जो भी प्रवासी रुका हुआ हो उन सभी को रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके घर तक पहुँचाया जाए।

इसी क्रम में जिला मुजफ्फरनगर के प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए जिले में रह रहे प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुचाने के लिए रोडवेज की बसों के जरिए आज उनको उनके घरों के लिए रवाना किया गया।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन ने समस्त प्रवासियों के बीच मे डिस्टेन्स बनाया हुआ था और साथ ही समस्त लोगों ने मास्क भी पहना हुआ था।वहीं इस संबंध में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 20 अप्रैल से उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों पर प्रवासियों के लाने व ले जाने के लिए की व्यवस्था की गई है,जिससे अभी तक जिले में विभिन्न जगहों से 391 यात्री आये हैं, जबकि दर्जनों से ज्यादा यात्री यहां से भेजे गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =