चप्पे चप्पे पर पुलिस मौजूद फिर भी अपराधियों के हौसले बुलंद नर्स का पर्स लूटा
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने नर्स से पर्स छीन लिया। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आनन्द हास्पिटल में ड्यूटी करने के बाद नर्स वापस अपने घर जा रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।शहर कोतवाली के मोहल्ला खादरवाला निवासी शबनम आनन्द हॉस्पिटल में नर्स है। वह ड्यूटी कर हॉस्पिटल से अपने घर जा रही थी।
जब वह मीनाक्षी चौक पर पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने उससे पर्स छीन लिया। जिसमें नकदी, आदि सामान बताया जा रहा है। बाइक सवार लूट करने के बाद महिला को धक्का देकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने नर्स से पूरे मामले की जानकारी ली और कार्रवाई शुरू कर दी।

