उत्तर प्रदेश

Aligarh- गभाना में लुटेरी दुल्हन: जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर जेवरात व नगदी लेकर फरार

Aligarh गभाना में आई नई नवेली दुल्हन दूल्हे को दूध में जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई। मामले में दुल्हन व बिचौलिया को नामजद कराया गया है।

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मधु वर्मा ने कहा कि रामपुर निवासी उर्मिला उनके घर पर आई और बेटे विकास वर्मा की शादी कराने के लिए दबाव बनाने लगी। शिवानी नाम की लड़की दिखाई। 10 दिसंबर को उर्मिला को एक लाख रुपये दे दिये। 12 दिसंबर को अलीगढ़ में कोर्ट मैरिज करा दी गई। जयमाला की रस्म भी हुई। लड़की भी घर आ गई।

13 दिसंबर को लड़की ने बेटे विकास को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेटे को अभी तक होश नहीं आया है। शिवानी घर से अंगूठी, चूड़ी, मंगलसूत्र, चूड़ी, कुंडल, 16 हजार रुपये, मोबाइल लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 5 =