३६ एनकाउंटर कर चुके प्रवेश शर्मा बने रोहाना चौकी इंचार्ज
मुजफ्फरनगर। अपनी कार्यशैली और साहसिक कार्यों के लिए पुलिस विभाग में एक अलग पहचान बनाने वाले उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा को गुडवर्क का ईनाम मिला है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रवेश शर्मा को थाना कोतवाली नगर की पुलिस चौकी रोहाना का नया इंचार्ज बनाया है। प्रवेश शर्मा थाना सिविल लाइन में एसएसआई के रूप में कार्यरत थे।
— News & Features Network (@mzn_news) February 28, 2021
प्रवेश शर्मा को अपराध उन्मूलन अभियान के लिए किये गये साहसिक और सरानीय कार्यों के लिए दो बार राष्ट्रपति का गेलेंट्री अवार्ड और तीन बार डीजी कमेंडेशन डिस्क भी प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रवेश शर्मा ने खुशी का इजहार किया। प्रवेश शर्मा ने यूपी पुलिस में अपनी सर्विस का सफर बतौर कांस्टेबल शुरू किया था।
क्राईम कंट्रोल में अलग कार्यशैली रखने वाले प्रवेश शर्मा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला और वह हैड कांस्टेबल बने। इसके बाद उनको उप निरीक्षक के रूप में प्रमोट किया गया।
अभी तक की अपनी सर्विस में प्रवेश शर्मा मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात रहे हैं। मुजफ्फरनगर में प्रवेश शर्मा ने क्राइम ब्रांच में भी काम किया।
अपनी सर्विस में प्रवेश शर्मा ३६ एनकाउंटर कर चुके हैं। वर्तमान में वह सिविल लाइन थाने में एसएसआई के रूप में कार्य कर रहे थे। बीती रात एसएसपी अभिषेक शर्मा ने उनको शहर कोतवाली की रोहाना पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया है।

