Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रशासनिक अधिकारी जागे, चला अभियानः कटे चालान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दो स्कूली बसों की भिंडत में दो बच्चों की मौत व कई बच्चों के घायल होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जागे है।

शुक्रवार को एएसपी, एआरटीओ व सीओ सिटी ने बैठक की, जिसमें सभी स्कूलों से बसों की सूची मंगाने व भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। उधर, परिवहन कर अधिकारी ने अभियान चलाकर तीस वाहनों को चेक कर पांच स्कूली बसों का चालान किया।

बृहस्पतिवार को हादसे के बाद एसएसपी ने सख्ती दिखाई थी। उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए एएसपी अर्पित विजय वर्गीय, एआरटीओ सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह की एक टीम बनाकर सभी स्कूलों के वाहनों को चेक करने को कहा था। तीनों अधिकारियों ने बैठक की।

एआरटीओ ने बताया, कि बैठक में स्कूलों के सभी परिवहन वाहनों की सूची मंगायी जाएगी ताकि बसों के बारे में परिवहन कार्यालय में दर्ज एंट्री व अन्य कागजों की जानकारी की जा सके। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी चेक होंगे। उधर, परिवहन कर अधिकारी इरशाद अली ने अभियान चलाया।

उन्होंने तीस वाहनों को चेक किया। इस दौरान पल्स एकेडमी, गोल्डन बेल्स, एंबिएंस एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की पांच का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया, कि स्कूलों से वाहनों की सूची आने के बाद बड़ा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में घायल

शाहपुर।(Muzaffarnagar News)  डीसीएम की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे बाजार कलां निवासी सुनील दोपहर के वक्त बाईक द्वारा बुढाना रिश्तेदारी मे जा रहा था कि जैसे ही वह कस्बे से बाहर बुढाना मार्ग पर पहुंचा कि इसी बीच वह पीछे की और से तेजगति के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया।

बताया जाता है कि इस हादसे क बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21629 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 3 =