वैश्विक

Russia- Ukraine War: इजरायली पीएम नेफ्ताली बेनेट ने पुतिन से की लंबी मुलाकात

Russia- Ukraine War का आज 11वां दिन है. दोनों देशों के बीच चल रही जंग ने अन्य यूरोपियन देशों को भी चिंता में डाल दिया है. तमाम देशों के राजनेता चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस युद्ध को खत्म किया जाए. इस बीच इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने रूस पहुंचकर वहां के राष्ट्रपति पुतिन से लंबी बातचीत की. इस मुलाकात के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच हुई बातचीत के दौरान इजरायली पीएम बेनेट चाहते हैं कि रूस यूक्रेन पर हमला करना बंद कर दे. 

यह बातचीत पहले से प्लान नहीं की गई थी. इजरायल के पीएम अचानक ही मॉस्को पहुंचे थे. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट ने युद्ध रोकने में मध्यस्थता की पेशकश की. इस मुलाकात की पुष्टि बेनेट के कार्यालय ने की है. बता दें कि इस मुलाकात से कुछ दिन पहले इन दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत भी हुई थी. 

एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच अब भी जंग जारी है. यूक्रेन का कहना है कि युद्धविराम तय होने के बाद भी रूस ने दो शहरों पर बम और मिसाइलों के हमले जारी रखे है और इस वजह से लोगों को वहां से निकलने के लिए सेफ कॉरिडोर नहीं बनाया जा सका.

 इजरायल के पीएम के साथ पुतिन की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. दरअसल, हाल ही में इजराइल ने रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमले की निंदा की थी और उसने युद्ध रोकने की अपील की थी. इजराइल को दोनों देशों का करीबी भी माना जाता है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eleven =