वैश्विक

परमाणु हथियार पहुंचाने वाला मिसाइल सिस्टम बना रहा था Ukraine, Vinnytsia Airport नष्ट

एक रूसी अफसर ने Ukraine को लेकर बड़ा दावा किया है. उसके मुताबिक परमाणु विस्फोटक उपकरण के निर्माण के साथ-साथ यूक्रेन परमाणु हथियारों की आपूर्ति के संभावित साधनों में सक्रिय रूप से बनाने में लगा हुआ था. अफसर ने रूसी मीडिया से कहा, “देश में मौजूदा आधुनिकीकरण और नई मिसाइलें बनाने का काम चल रहा था

जिनका इस्तेमाल परमाणु हथियार पहुंचाने के साधन के रूप में किया जा सकता है.” आरटी न्यूज के हवाले से उन्होंने जोर देकर कहा कि एक ही समय में कीव अन्य देशों के साथ संयुक्त परियोजनाओं पर काम कर रहा था. 

सोवियत परमाणु मिसाइल शस्त्रागार के निर्माण में भाग लिया

दिसंबर 2013 में यूक्रेन और तुर्की मिसाइल क्षेत्र में सहयोग करने के लिए सहमत हुए थे. अधिकारी ने कहा, “इसमें मुख्य भूमिका यूक्रेनी रॉकेट और अंतरिक्ष उद्यमों युजमाशजावोड और युज्नोय डिजाइन ब्यूरो द्वारा निभाई जानी थी, जिन्होंने पहले सोवियत परमाणु मिसाइल शस्त्रागार के निर्माण में भाग लिया था.” इस तरह के सहयोग का मुख्य लक्ष्य एक मोबाइल कॉम्प्लेक्स का निर्माण है जो एक ठोस बैलिस्टिक मिसाइल से लैस होगा, जिसकी रेंज 1,500 किमी तक होगी. 

रूस और Ukraine के बीच चल रहे युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन के करीब 15 लाख लोग दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं. यह आंकड़े संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी किए गए हैं. पिछले 10 दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपना आशियाना छोड़ दिया है और पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं. Ukraineन के सबसे ज्यादा शरणार्थी पोलैंड और मोल्दोवा  में पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है. मोल्दोवा के राष्ट्रपति के मुताबिक अब तक उनके देश में यूक्रेन के 2.50 लाख शरणार्थी सीमा पार करके पहुंच चुके हैं. 

Vinnytsia Airport नष्ट

Volodymyr Zelensky का कहना है कि 8 क्रूज मिसाइलों (cruise missiles) ने विनित्सिया  (Vinnytsia) शहर को निशाना बनाया है. उन्होंने बताया विनित्सिया एयरपोर्ट पूरी तरह से नष्ट हो गया है.Ukraine राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पश्चिमी सहयोगियों से एक बार फिर से नो-फ्लाई ज़ोन के लिए अपील की है.

उन्होंने कहा, “हमारे लोगों की रक्षा करना आपका कर्तव्य है, या कम से कम हमें प्लेन ही दे दें. यदि आप नहीं करते हैं, तो हम यही निष्कर्ष निकालेंगे कि आप चाहते हैं कि हम धीरे-धीरे मारे जाएं.”

विनित्सिया  पश्चिम-मध्य यूक्रेन में स्थित एक शहर है और Ukraine राजधानी कीव के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 160 मील की दूरी पर स्थित है.इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार दावा किया था कि रूसी सेना काला सागर तट पर एक ऐतिहासिक बंदरगाह शहर (historic port city) ओडेसा (Odessa) पर गोलाबारी करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने एक वीडियो में दावा किया, “वे ओडेसा पर बमबारी करने की तैयारी कर रहे हैं. ओडेसा!”

यह एक ऐतिहासिक अपराध होगा- जेलेंस्की

Ukraine राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “रूसी हमेशा ओडेसा आए हैं. उन्होंने हमेशा ओडेसा में केवल गर्मजोशी महसूस की है. केवल ईमानदारी. और अब क्या? ओडेसा के खिलाफ बम? ओडेसा के खिलाफ तोपखाने? ओडेसा के खिलाफ मिसाइलें?”  उन्होंने कहा, “यह एक युद्ध अपराध होगा. यह एक ऐतिहासिक अपराध होगा.”

रूस-Ukraine युद्ध 11वें दिन भी जारी है. बेलारूस से रूसी सेनाएं भी उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व से राजधानी कीव की तरफ आगे बढ़ी हैं, जबकि एक अन्य समूह ने उत्तरी शहर खारकीव पर बमबारी की है. यूक्रेन के कई शहरों पर बमबारी और गोलाबारी की गई है और संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि लड़ाई से दस लाख से अधिक नागरिक बेघर हो गए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =