वैश्विक

मोजांबिक: आतंकियों ने बर्बरतापूर्ण 50 लोगों को मारा, फुटबॉल मैदान में कलम किए सिर

अफ्रीकी देश मोजांबिक के काबो डेलडागो प्रांत में कट्टरपंथी मुस्लिम आतंकियों ने एक फुटबॉल मैदान में 50 से ज्यादा लोगों के सिर कलम कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने उनके धड़ों को टुकड़ों में काट दिया। बर्बरतापूर्ण की गई इस हत्या में कम से कम 15 बच्चे भी शामिल हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार ये शव गांव के पास के जंगलों और गांव के पास स्थित फुटबॉल मैदान में पाए गए हैं। मोजांबिक की सरकारी मीडिया के अनुसार आतंकवादियों ने सोमवार को कई गांवों में हमला किया। इसके बाद लोगों को फुटबॉल के मैदान में ले गए। यहां क्रूरता के साथ उनकी हत्या की गई।
आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी आतंकी अल्लाहू अकबर के नारे लगा रहे थे। उन्होंने ग्रामीमों के घरों को भी आग के हवाले कर दिया। 

 काबो डेलडागो प्रांत में आईएसआईएस आतंकी 2017 से ही ऐसे हमले करते रहे हैं। उस समय 200 से ज्यादा लोगों की हत्या की गई थी। 2017 से अबतक कम से कम 2,000 लोग मारे गए हैं और 4,00,000 से अधिक बेघर हो गए हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + twelve =