Saharanpur News: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार
Saharanpur News: नानोता थाना क्षेत्र में फैक्ट्री में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही थी. मुखबिर की सूचना पर नानौता पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. ये सभी थाना नानौता क्षेत्र में एक बड़े मकान में एक फैक्ट्री को चला रहे थे जिसमें भारी मात्रा में शराब तैयार की जा रही थी.
होली के मद्देनजर और चुनाव की जीत को लेकर यह शराब तैयार की जा रही थी. जिसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें, रैपर और देसी शराब की बोतलें, रैपर और लिक्विड पदार्थ भी भारी मात्रा में बरामद हुआ है. इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.
सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने नानौता पुलिस की कामयाबी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी उपलब्धि नानोता पुलिस को मिली है. थाना क्षेत्र में एक मकान में यह फैक्ट्री शराब बनाने की चल रही थी जहां पर मुठभेड़ के बाद पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. शराब बनाने की खाली बोतलें, अंग्रेजी शराब की बोतलें, भारी मात्रा में देसी शराब और शराब बनाने के सभी उपकरण बरामद हुए हैं.
पांचों तस्कर शामली के रहने वाले हैं. ये काफी लंबे समय से शराब तस्करी का काम कर रहे थे. जिसमें एक सहारनपुर का भी है, बाकी अभी इनके और साथियों की तलाश की जा रही है. पुलिस टीम को अपनी ओर से ₹25000 का इनाम देने जा रहे हैं l

