उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: गैंगरेप के आरोपियों के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गई पुलिस

Saharanpur News: थाना चिलकाना क्षेत्र के चालाकपुर में दो सगे भाइयों पर गैंगरेप  का आरोप था। पीड़िता द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से दोनों आरोपी अपने घर से फरार थे और अब एक बार फिर जब योगी बाबा ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कमान संभाली है तो अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। वही खाकी के हौसले बुलंद हैं।

दोनों गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना चिलकाना पुलिस ने गांव चालाकपुर में पहुंचकर आरोपियों के घर पर बुलडोजर लगा दिया और घर को थोड़ा ध्वस्त भी किया। ढोल बजाकर पूरे गांव में सूचित किया कि यदि आरोपी कहीं भी छिपे हैं तो स्वयं को पुलिस के हवाले कर दें अन्यथा उनके घर को बुलडोजर  से तोड़ दिया जायेगा।

इसके बाद दोनों आरोपियों के मन में खौफ घर कर गया और पुलिस ने कल मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया था। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पीड़िता की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया था।

आमिर पुत्र शराफत और आशीष पुत्र शराफत के विरूद्ध मामला दर्ज करने के बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही थी और अब बाबा बुलडोजर के साथ घर पर दबिश भी दी थी। दोनों आरोपियों को थाना चिलकाना क्षेत्र की ही पाठेड पुलिया से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =