Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्थापना दिवस पर की ShaniDham मंदिर में पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ, विशाल भण्डारा

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनिधाम (ShaniDham) मंदिर के स्थापना दिवस एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक शानदार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह सवेरे 7 से 9 तक मानव कल्याण परिषद द्वारा मंदिर प्रागंण में सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया। इसमें अशोक तायल मुख्य यजमान के रूप में शामिल रहें। दोपहर में 21 यजमानों द्वारा भगवान शनिदेव का नील बूरा दही आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात् महाआरती व भगवान शनिदेव को 56 प्रकार का भोग लगाया गया।

बाद में मंदिर प्रागंण में विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। श्रृद्धालु भक्तजनों ने भारी संख्या में इसमें भाग लेकर भगवान शनिदेव की स्तुति व आराधना की।

श्री शनिदेव मंदिर के स्थापना दिवस एवं हिन्दू नववर्ष के कार्यक्रम में पं0 केशवा नंद, पं0 संतोष मिश्रा सिद्ध पीठ वाले गुरूजी पं0 संजय कुमार, पं0 शिवा ने समस्त पूजन पाठ व धर्मिक क्रियाएँ सम्पन्न करायी

सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने भक्तजनों को पर्व पत्रिका के साथ साथ भभूत का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार, शरद कपूर के अलावा सतीश, आशीष, उत्तम आदि की उपस्थिति व सहयोग रहा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =