उत्तर प्रदेश

Sambhal: मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी अयान

Sambhal  नखासा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गो हत्या के आरोपी अयान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की दांए पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे करीब नखासा थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान संभल बाईपास पर गांव कल्याणपुर के नजदीक गोवंशीय पशु की हत्या का आरोपी थाना क्षेत्र के हिलाली सराय निवासी अयान मिल गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी। इसमें वह घायल होकर गिर गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सक्रिय गोतस्कर है।

गोवंशीय पशु की हत्या के मामले में ही वांछित चल रहा था। दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बताया कि आरोपी के दो साथी भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 19093 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − 1 =