उत्तर प्रदेश

Sant kabirNagar News: बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Sant kabirNagar News : बुद्धा कला गांव  के रहने वाले ग्रामीणों ने आज प्राइवेट अस्पताल संचालक  के खिलाफ बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा और परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

 9 अक्टूबर को इसी गांव के रहने वाले किशोर चौरसिया की पत्नी सुनीता चौरसिया को प्रसव पीड़ा हुई तो वह आशा बहू के साथ एंबुलेंस से एएनएम सेंटर चुरेब पहुंची। जहां सुनीता को एक बच्चा पैदा हुआ एएनएम ने बताया कि महिला के पेट में जुड़वा बच्चे हैं। जिसको ऑपरेशन से ही निकाला जा सकता है आशा बहू की मदद से परिजन महिला को रेफर कराते हुए अस्पताल लेकर पहुंचे।

ग्रामीणों का आरोप है कि आशा बहू सरकारी अस्पताल ना जाकर खलीलाबाद स्थित प्राइवेट ओम हॉस्पिटल पहुंच गई, जहां अस्पताल संचालक द्वारा ऑपरेशन किया गया। हालत गंभीर बताते हुए प्राइवेट अस्पताल संचालक ने महिला को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया जहां रास्ते में ही सुनीता ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि प्राइवेट अस्पताल संचालक द्वारा महिला के पेट में दूसरे बच्चे को अस्पताल संचालक ने चुरा लिया और ऑपरेशन सही से ना किए जाने से महिला की मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने महिला के शव को दफना दिया

बाद में लोगों की शिकायत के बाद परिजन पोस्टमार्टम की मांग करते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई बार जिला अधिकारी से लेकर एसपी कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 5 =