उत्तर प्रदेश

Santkabirnagar News: ईंट भट्ठे के मुंशी ने पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था, करने लगे हत्या करने की कोशिश

Santkabirnagar News: महुली थाना क्षेत्र के झकहीं गांव के पास बीती रात में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। मजदूर की चींख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल मोलनापुर पुलिस को दिया। पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता से हमलावरों ने लहूलुहान हाल में युवक को छोड़कर फरार हो गया

जिसके कारण उसकी जान बच गई। अपने सहयोगियों के साथ चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव द्वारा घायल अवस्था उसे संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हत्या करने के लिए मजदूर को गोरखपुर जिले से संतकबीरनगर में लाया गया था, जहां उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। पुलिस घायल पीड़ित के पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि राजकिशोर पुत्र राम लगन साहू ग्राम दहीदो, थाना सिसई जिला गुमिला झारखंड का रहने वाला है। जो गोरखपुर जनपद के अतरौडा में वह काफी दिनों से एक ईंट भट्ठे पर काम करता है।

घायल राजकिशोर ने पुलिस को बयान में बताया कि ईंट भट्ठे के मुंशी ने पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया और अपने कुछ साथियों के साथ शराब पिलाकर उसको संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना के झकही चक बेलडुहा में गला रेतकर हत्या करने की कोशिश करने लगे। पीड़ित द्वारा भट्टे की मुंशी सहित चार लोगों के खिलाफ बयान दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 1 =