Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

परीक्षार्थियों का वायवा 16 अप्रैल को होगाः डा. वार्ष्णेय

मुजफ्फरनगर। स्थानीय सनातन धर्म महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने बताया कि महाविद्यालय में बीकाम तृतीय वर्ष के संस्थागत छात्रों के 180068060256 तक के परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा वायवा 16 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे से महाविद्यालय में प्रारम्भ होगी|

महाविद्यालय के साथ सम्बद्ध किये गये कालेजों नवाब अजमत अली खां महाविद्य़ालय, एसडी कालेज स्वत्ति पोषित, सरछौटूराम कालेज, स्वामी कल्याणदेव महाविद्यालय कैथोडा, आकांक्षा कालेज मीरांपुर, स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय मुस्तफाबाद पचैंडा, रायल कालेज ऑफ एजूकेशन जौला व इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलोजी मुजफ्फरनगर तथा महाराजा अग्रसैन कालेज चरथावल के परिक्षार्थियों से कहा गया है कि उनका वायवा 17 अप्रैल को उनके बैच के अनुसार होगा जिसके लिए वे अपने अपने विद्यालय से सम्पर्क कर सकते है। डा. वार्ष्णेय ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी कि वायवा के लिए वे नियत तिथि व समय पर अपना प्रवेश पत्र और द्वितीय वर्ष की मार्कशीट के साथ वायवा में उपस्थित हो और वायवा को अटैंड करे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 6 =