Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राजकीय इंटर कॉलेज मुज़फ्फर नगर में सेमिनार का आयोजन

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज मुज़फ्फर नगर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, विषय था नई शिक्षा नीति २०२०। जिला विद्यालय निरीक्षक मुज़फ्फर नगर के आह्वान पर यह तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

आज इस सेमिनार का पहला दिन था। आज विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष में ये सेमिनार आयोजित हुई जिसमे लगभग ३५ नोडल अधिकारियों को बुलाया गया जिनमे से लगभग सभी लोग पहुंचे और बहुत मनोयोग से वक्ताओं को सुना और नयी शिक्षा नीति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस सेमिनार की मुख्य वक्ता जैन कन्या इंटर कॉलेज नयी मंडी की प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला रहीं जिन्होंने बहुत सूक्ष्म और बड़े विस्तार से नयी शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नयी शिक्षा नीति में मातृ भाषा में शिक्षा पर जोर दिया गया है और अब विषय की अनिवार्यता पर जोर नहीं रहेगा अर्थात बच्चा जो भी विषय पढ़ना चाहे पढ़े।

जि वि नि महोदय ने तीन दिनों में जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस सेमिनार में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया है। डॉ रणबीर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल कम्हेड़ा ने भी नयी शिक्षा नीति के बारे में बताया। उन्होंने विद्यालयों को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने लिए कहा तभी हम नयी शिक्षा नीति का लाभ ले सकते हैं।

माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अल्ताफ अहमद ने सार संक्षेप करते हुए कहा कि सरकार ने बहुत गहन शोध के बाद नयी शिक्षा नीति का मसौदा तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में शत प्रतिशत अध्यापक नियुक्ति के लिए प्रतिबद्ध है और उसका पूरा फोकस और अपेक्षा राजकीय विद्यालयों पर है। और इस नीति की एक और विशेषता है व्यावसाइक शिक्षा पर जोर देना।

आज के कार्यक्रम का उद्देश्य था की लोग और विशेषतया प्रधानाचार्य नयी शिक्षा की बारीकियों को समझ सकें क्योंकि अंत में इस नीति को उन्हें ही लागू करना है।

इस कार्यक्रम के प्रणेता डॉ सोहनपाल थे सञ्चालन श्री विपिन त्यागी ने किया। श्री विनय यादव , राजीव गोयल , गीता रानी , वंदना कादियान , नेहा गोयल , अनिल कुमार , प्रमोद कुमार एवं राजकीय इंटर कॉलेज का समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + three =