Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सीनियर कॉरपरेट क्रिकेट लीग मैच: रुद्रा क्लब को ३५ रनो से हराया

मुज़फ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए सीनियर कॉरपरेट क्रिकेट लीग के मैच में सीनियर क्रिकेटर्स ने रुद्रा क्लब को ३५ रनो से हराया।टॉस सीनियर टीम ने जीता और पहले बलेबाज़ी की टीम के बलेबाज़ विकास बालियान के शानदार ६२ रन गौरव अरोरा के ४२ मनीष त्यागी के २५ रनों की बदौलत टीम ने २० ओवर्स में ७ विकेट के नुकसान पर १६६ रन बनाए।

रुद्रा क्लब के गेंदबाज पंकज बुड़ियांन और विकास को २,२ विकेट तथा विशवास और राकेश ठाकुर को १,१ विकेट मिला।

रुद्रा क्लब की टीम १६७ रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए २० ओवर्स में ५ विकेट के नुकसान पर मात्र १३३ रन ही बना सकी।

रुद्रा क्लब के बलेबाज़ राकेश ठाकुर के ५४ रन पंकज बुड़ियांन के ३३ विकास ने अपनी टीम १२ रनों का योगदान दिया।सीनियर टीम के गेंदबाज विनीत बालियान ने २ और ज्ञानेंद्र,गौरव और विकास को १,१ विकेट मिला।

इस तरह सीनियर टीम ने यह मैच ३३ रनों से जीत लिया।मैच में ६२रन और १ विकेट लेकर शानदार खेल दिखाने वाले सीनियर टीम के विकास बालियान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

वहीं रुद्रा क्लब के राकेश ठाकुर को बेस्ट बलेबाज़ विपिन ठाकुर को बेस्ट फील्डर और पंकज बुड़ियांन को बेस्ट गेंदबाज़ का इनाम दिया गया।

मैच के अम्पायर हरीश चौहान और गर्वित था स्कोरर रचित रहे।आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ की देखरेख में मैच हुआ।मैच के दौरान नंदू,जितेंद्र,नरेंद्र शर्मा,दिग्विजय आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =