Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव पुरबालियान में लापता किसान का शव मिलने से फैली सनसनी

मसूंरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में दो दिन से लापता किसान का शव जंगल में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरबालियान निवासी इलामुद्दीन पुत्र इस्लाम दो दिन पूर्व संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं लगा था।

तब परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस भी उसे तलाश कर रही थी। बताया गया है कि आज ग्रामीणों ने जंगल में इलमुद्दीन का शव पडे देखा।

इलमुद्दीन की मौत से उसके परिजनों में कोहरा मच गया और मौके पर भीड जुट गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लियां

पुलिस ने बताया कि शव के पास से जहर की खाली शीशी पडी मिली है अनुमान लगाया जा रहा है कि इलमुद्दीन ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने बताया कि इलमुद्दीन सात बीघा जमीन का मालिक था और उसके ऊपर दो ढाई लाख के करीब का कर्जा था। जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 16 =