Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार युवक की गर्दन कटी लाश मिलने से फैली सनसनी

मुज़फ्फरनगर। जनपद में दिन निकलते ही एक ३५ वर्षीय युवक की गर्दन कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई लाश के पास ही उसकी साईकिल भी ज्यों की त्यों खड़ी मिली, जहां देखते ही देखते मोके पर राहगीरों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी

गर्दन कटी लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ही दो थानों की पुलिस फ़ोर्स के साथ ही सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे जहां पुलिस ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए

मगर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के काली नदी शामली बाईपास का बताया जा रहा है जहां दिन निकलते ही दो थानो की सीमा अंतर्गत सड़क किनारे जंगल में एक ३५ वर्षीय युवक की गर्दन कटी लाश मिलने से उस वक्त क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब जब ग्रामीण जंगल की तरफ जा रहे थे ।

जंगल में युवक की गर्दन कटी लाश मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मोके पर राहगीरों सहित ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई ।

किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी गर्दन कटी लाश की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में ही दो थानो शाहपुर और शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ सिटी कुलदीप कुमार भी दल बल के साथ मोके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी हासिल कर शव की शिनाख्त के प्रयास किये

बताया जा रहा है की मृतक के पास ही उसकी साईकिल भी खड़ी मिली जबकि गर्दन शव से कुछ दुरी पर ही पड़ी मिली । यहां घन्टो पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये

लेकिन सफलता नही मिलने पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देश पर थाना शहर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + eighteen =