Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल,उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू ठाकुर बाईक द्वारा चरथावल मोड पर जाते वक्त चरथावल की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया।

जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो के इस हादसे से अवगत कराया। एक अन्य सडक हादसे के दौरान कोतवाली क्षेत्र के ही मौहल्ला नई गउशाला निवासी कृष्णा शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा स्कूटी द्वारा रामपुर तिराहे से लौटते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला

चिकित्सालय भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र शिवनायण शर्मा अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त टै्रक्टर का पहिया गढडे मे आ जाने से गिरकर घायल हो गया।

मुकेश के परिजनो ने उसे उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज मे भर्ती करवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी साजिद पुत्र अलीहसन भी सडक हादसे मे घायल हो गया।

जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी विपिन बाईक द्वारा शामली से लौटते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इस हादसे की सूचना दी।

कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिलासपुर निवासी ब्रजमोहन सैनी पुत्र स्व.रामस्वरूप सैनी बाईक द्वारा कूकडा ब्लॉक पर बीमार पशुओ की दवाई लेने के लिए आते वक्त बिलासपुर बाईपास के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया।

इस हादसे मे मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने घायल ब्रजमोहन को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल व्यक्ति के परिजनो को हादसे से अवगत कराया। युवक के परिजनो जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच गए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − four =