PSL के आगाज़ से पहले Shahid Afridi को हुआ कोरोना
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान Shahid Afridi कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वह इस साल के पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
Shahid Afridi ने PCB के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है, और अब वह निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे. अफरीदी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे और लाहौर के खिलाफ मैच के लिए टीम में शामिल होंगे.
I have unfortunately tested positive but have no symptoms at all. InshALLAH hope to recover soon, test negative and rejoin QG as soon as possible. Good luck to all teams in #HBLPSL7 I'm committed to giving it my all in my last PSL edition. pic.twitter.com/wCiEb5laZS
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) January 27, 2022
Shahid Afridi ने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण पीएसएल सीजन सात के बायो बबल को छोड़ दिया है. अफरीदी ने कहा कि वह बायो बबल से बाहर निकल गए हैं और आवश्यक तीन दिवसीय क्वारंटीन अवधि को पूरा करेंगे
जिसके बाद वह क्वेटा टीम में शामिल होंगे. जियो न्यूज को सूत्रों ने बताया कि शाहिद अफरीदी ने फ्रेंचाइजी प्रबंधन से व्यक्तिगत और स्वास्थ्य मुद्दों के कारण बायो-बबल से हटने की वजह से उन्हें माफ करने के लिए कहा था.
सूत्रों ने बताया कि Shahid Afridi ने प्रबंधन को बताया है कि वह पीठ दर्द से पीड़ित हैं और उनकी पत्नी के एक रिश्तेदार का निधन हो गया है. बता दें कि कराची के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू होने वाला इस साल का पीएसएल अफरीदी का आखिरी टूर्नामेंट होगा.

