उत्तर प्रदेश

Shahpur (Muzaffarnagar) News: मृतक की बेटी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती थी, Account बंद करा दिया तो मार डाला

Shahpur (Muzaffarnagar) News: बीती 11 अप्रैल को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पिन्ना बाईपास के पास सुबोध निवासी बरवाला को गोली मारकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी. जिसके बाद आरोपी मौके से बेखौफ होकर फरार हो गये थे. उस समय घटना के बाद सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति सुबोध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था.

शाहपुर कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा किया है. इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस की मानें तो आरोपी की दोस्ती मृतक की बेटी से इंस्टाग्राम पर थी. इसकी जानकारी होने पर पिता ने उसका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करा दिया था. जिसके बाद युवक की लड़की से दोस्ती से टूट गई और गुस्से में उसने खतरनाक घटना को अंजाम देने की योजना बना ली.

 जहां से डॉक्टरों ने घायल सुबोध को गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया था. यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सुबोध का उपचार चल रहा था, लेकिन 16 अप्रैल को अचानक सुबोध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी.

इस घटना का शाहपुर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी आयुष और विनीत निवासीगण मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने सुबोध को गोली इसलिए मारी थी, क्योंकि आरोपी आयुष की मृतक सुबोध की बेटी से इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती थी. जिसकी जानकारी जब सुबोध को हुई तो उसने अपनी बेटी का इंस्टाग्राम बंद करा दिया था. जिसके चलते आयुष की मृतक सुबोध की बेटी से दोस्ती टूट गई थी.

इसी के बाद गुस्साए दोस्त आयुष ने अपने एक साथी विनीत के साथ मिलकर सुबोध को दिनदहाड़े गोली मार दी थी. इस घटना के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी. बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =