शाहपुर Muzaffarnagar पुलिस को मिली सफलताः शातिर चोर को दबोचा
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का २४ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ०१ चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी किये आभूषण, अवैध शस्त्र व जनपद मेरठ से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद।
अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोरध्लुटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह व थाना प्रभारी शाहपुर श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये सफेद व पीली धातु के आभूषण, अवैध शस्त्र व जनपद मेरठ से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १६.जून को थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम सीमली में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर नगदी व आभूषणों की चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मु०अ०स०-१८५/२४ धारा-३८०,४५७ भादवि पंजीकृत किया गया था। पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम द्वारा २४ घण्टे के अन्दर उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीली धातु के दो बुन्दे कानों के तथा ०२ पायल सफेद धातु बरामद किये गये। इसके साथ ही अभियुक्त से थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु०अ०स०-१६६/२४ धारा-३८०,४५७,४११ भादवि से सम्बन्धित पंखे एवं थाना बृहमपुरी जनपद मेरठ पर पंजीकृत मु०अ०स०-८९/२०२३ धारा-३७९,४१४,४११ भादवि से सम्बन्धित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त अरशद पुत्र असलम दर्जी निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल हीरो होण्डा शाइन, ०२ बुन्दे कानों के पीली धातु व ०२ पायल सफेद धातु, ०३ पंखे शामिल रहे।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, है०का० रोहताश कुमार, दिनेश शर्मा, का. राहुल यादव थाना शाहपुर शमिल रहे।

