उत्तर प्रदेश

Shamli News: मुसलमान कभी जिन्ना को पसंद नहीं कर सकता, Ashfaq Saifi का अखिलेश-ओवैसी पर हमला

Shamli News: अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष Ashfaq Saifi ने हिंदू मुस्लिम के सौहार्द को बिगाड़ने वाले राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन्ना का समर्थन करने वाले लोग 1947 में पाकिस्तान जा चुके थे। जो लोग भारत में जिन्ना की बात कर रहे है। वह हिंदू मुस्लिम एकता को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। हिंदुस्तान में मुस्लिम बाई चांस नहीं बल्कि बाई चॉइस है। उन्होंने कहा की मुस्लिमों की बात करने वाले ओवैसी हिंदू और मुस्लिमो के दुश्मन हैं जो उत्तर प्रदेश में दंगा करना चाहते हैं।

Ashfaq Saifi ने कहा की हिंदुस्तान का मुसलमान ऐसा नहीं होने देगा। मुस्लिमों को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने एक हाथ में कुरान और एक हाथ मे कंप्यूटर देने का काम किया है जिसे देश बदल रहा है। वही अब मदरसों में आमिल ओर कामिल के अलावा गणित, भौतिक एवं साइंस की पढ़ाई से मुस्लिम भी आईएएस बन सकेंगे।

Ashfaq Saifi ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू मुस्लिम एकता पहले से ही रही है। कुछ राजनीतिक लोग इस फिजा को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वही ओवैसी जैसे लोग हिंदू और मुस्लिम लोगों के बीच खाई पादा कर रहे हैं। ओवैसी हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं जिसमें वह है जिन्ना जैसे लोगों का राजनीतिक जिक्र करते हुए माहौल खराब करने का काम करते हैं।उत्तर प्रदेश का मुस्लिम अब सब कुछ समझ चुका है वह इस तरह की घटनाएं नहीं होने देगा। 1947 में दंगे आजादी के दौरान जो लोग जिन्ना परस्त थे।

वह जिन्ना के साथ पाकिस्तान जा चुके हैं। आज इस देश में जो मुस्लिम लोग हैं वह बाई चांस नहीं बाई चॉइस है। वही अब मुस्लिम जान गया है कि जंगे आजादी में हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है इसलिए यह हिंदुस्तान हमारा है।हम हिंदुस्तान छोड़कर नही जाएंगे। कुछ राजनीतिक दल सिर्फ दंगा चाहते हैं जो जिन्ना के समर्थक है।
आज उनकी वजह से ही मुस्लिमों की यह दयनीय स्थिति है।अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी के लोगों ने हमारे स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों की तुलना जिन्ना से की है।
ऐसे लोगों को या जनता माफ नहीं करेगी। मुसलमानों ने इस देश की आजादी में अपना बलिदान दिया है। हमारे देश में पाकिस्तान के जीतने पर जिंदाबाद के नारे नहीं लगने चाहिए। जो लोग देश को बदनाम करते हैं ऐसे लोगों को 2022 में नहीं आगे देना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fourteen =