Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सब्जी मंडी चरथावल नहर पर हुई शिफ्ट,समाजसेवी ने फीता काटकर किया उदघाटन

चरथावल। कस्बे के लड़वा मार्ग पर लग रही सब्जी मंडी नहर पर शिफ्ट हो गई। सोमवार को भाकियू नेता विकास शर्मा व समाजसेवी अभिषेक बंसल ने मंडी का फीता काटकर  शुभारंभ किया।

सब्जी मंडी हटने से रोड पर जाम की समस्या से बहुत कुछ निजात मिलना तय है, क्योंकि सुबह के समय सब्जी लाने ले जाने जाने वाले मालवाहक वाहनों के आडेघ् तिरछे खड़े होने से हर रोज लोगों को जाम से जूझना पड़ता था।

चरथावल कस्बे के मुख्य मार्ग पर जय हिंद इंटर कॉलिज पर लग रही सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ने के कारण कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने सब्जी मंडी को लड़वा रोड पर लगवा दिया था लेकिन एक माह पूर्व प्रशासन ने इसे सार्वजनिक स्थल का हवाला देकर हटवा दिया था।

सार्वजनिक स्थल से सब्जी मंडी हटवाने पर मौके पर पहुंचे भाकियू नेता विकास शर्मा व अभिषेक बंसल ने जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए मंडी के लिए नई जगह की व्यवस्था होने तक एक माह का समय मांगा था।

एक माह पूर्ण होने से पहले ही मंडी निजी जमीन आढ़तियों ने किराए पर लेकर मंडी शिफ्ट की है। सोमवार को भाकियू नेता विकास शर्मा व समाजसेवी अभिषेक बंसल ने मंडी का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर फुरकान दरोगा,सलीम, लाला मुंशी आढ़ती,पाली,मुसव्विर,आरिफ प्रधान,हाजी याकूब,मोहन प्रधान,शक्ति देव त्यागी,दुष्यंत, जयवीर,अनीस,गुड्डू त्यागी,सुबोध कश्यप आदि मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21258 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + three =