फिल्मी चक्कर

‘रूहानियत चैप्टर 2’ से किया डेब्यू Shikha Chaudhary Dogra ने

Shikha Chaudhary Dogra ने अपने पहले वेब शो Roohaniyat Chapter 2 से लाखों लोगों के दिलों को जीतने में कामयाबी हासिल की है. एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा यह शो टॉप 5 शोज में ट्रेंड कर रहा है, जिसमें अर्जुन बिजलानी और कनिका मान, लीड रोल में हैं. शो में शिखा चौधरी डोगरा भी अहम रोल में हैं.

शो में अपने किरदार और एक्टिंग जगत में कदम रखने के बारे में शिखा ने बताया कि कैसे शो की पूरी कास्ट ने उनकी मदद की. खासकर अर्जुन बिजलानी ने. एक्ट्रेस ने बताया कि अर्जुन बिजलानी ने समस्याओं से उबरने में उनकी मदद करने की कोशिश की. इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने अर्जुन बिजलानी की जमकर तारीफ की.

शिखा ने अर्जुन बिजलानी के बारे में बताया कि वे बहुत मेहनती एक्टर हैं. एक्ट्रेस कहती हैं- ‘मुझे खुशी है कि अपने पहले शो में ही मुझे इतने शानदार अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला.’ शिखा और भी वेब शोज और फिल्मों में नजर आने वाली हैं, हालांकि उन्होंने इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. वे बताती हैं, ‘चाहे वेब शो हो या फिल्में, भविष्य में मैं ऐसी भूमिकाएं करना जारी रखूंगी.’

कहानी की बात करें तो रूहानियत में एक्टर अर्जुन बिजलानी एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो प्यार की तलाश में है. वहीं, शिखा ने ‘रूहानियत चैप्टर 2’ में अर्जुन बिजलानी के दोस्त और एक मनोचिकित्सक की भूमिका निभाई है जो उनकी मानसिक समस्याओं से निपटने में उनकी मदद करती हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 5 =