Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शिवसेना की बैठक सम्पन्न: नई नियुक्तियों की घोषणा

मुजफ्फरनगर। शिवसेना की आवश्यक बैठक का आयोजन जानसठ रोड स्थित जिला कार्यालय पर की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि आज शिवसेना द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए शिवसेना में कुछ नई नियुक्तियों की घोषणा की जा रही है ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में राजीव गर्ग जिला प्रमुख (व्यापारी सेना), विशाल ड़हारिया युवा जिला प्रमुख (युवा सेना),रोबिन पाल युवा जिला प्रमुख(युवा किसान सेना),राहुल पांडेय जिला सचिव, सतीश वर्मा जिला उपप्रमुख,लोकेश सैनी सदर तहसील प्रमुख,संजय सिंघल जिला सचिव,प्रमोद शर्मा जन्घेडी जिला उपप्रमुख नियुक्त किया गया ।

राज्य उपप्रमुख प्रमोद अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाकर शिवसेना को मजबूती प्रदान करें ।

बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार डहारिया,नवीन कश्यप, मुकेश जैन,सोनू वर्मा,राधेश्याम कश्यप,जल सिंह वर्मा,मनोज सम्भलहेडा,विनोद वत्स,भूपेश त्यागी,मनोज गुप्ता,विकास कुमार आदि उपस्थित रहे ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 4 =