वैश्विक

Afghanistan: महिला के साथ पुरुष का होना अनिवार्य: Taliban ने महिलाओं के लिए जारी किया फरमान

Afghanistan की सत्ता पर काबिज होने के बाद  Taliban ने अपने नए फरमान में कहा कि महिलाओं को लंबी दूरी की यात्रा के लिए किसी पुरुष का साथ में मौजूद होना जरूरी होगा.  Afghanistan  के Taliban अधिकारियों ने रविवार को कहा महिलाओं को लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं दी जाएगी, जब तक कि उनके साथ उनका कोई करीबी पुरुष रिश्तेदार ना हों. वहीं, महिलाएं छोटी दूरी की यात्रा अकेले कर सकेंगी. ये निर्देश तालिबान के ‘सदाचार फैलाने और बुराई रोकने वाले’ मंत्रालय ने जारी किए.

Taliban सरकार के प्रवक्ता सदिक अकीफ मुहाजिर ने कहा है कि जो महिलाएं 72 किलोमीटर की यात्रा करना चाहती हैं और उनके साथ कोई करीबी पुरुष रिश्तेदार नहीं है, तो उन्हें ट्रैवल करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महिला के साथ पुरुष का होना अनिवार्य होगा. 

Taliban सरकार के इस नए फरमान पर मानवाधिकार कार्यकर्ता  ने नाराजगी जताई है. महिला अधिकारों से जुड़ी एक कार्यकर्ता हीथर बरार ने कहा है कि यह फरमान महिलाओं को कैद में रखने के लिए एक और नया कदम है.” इसके अलावा गाड़ी मालिकों से कहा गया है कि वे अपनी गाड़ियों में बिना हिजाब वाली किसी महिला को बैठने की इजाजत नहीं दें.

 15 अगस्त के बाद से Taliban सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर लगातार रोक लगा रहा है. महिलाओं को काम करने से रोकने के साथ ही क्लास में लड़कियों को अलग और पर्दे में बैठने का आदेश दे चुका है. वहीं, बड़ी संख्या लड़कियों के नाम स्कूलों से काट दिए गए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =