Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महाशिवरात्रि के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखी जाये-डीएम

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज विकास भवन में प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ निर्वाचन में की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध निर्देश दिये कि 156 सैक्टर मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न टीमें व समितियां निर्वाचन प्रकिया पूर्ण कराने हेतु सक्रिय रहेगी । उन्होने सभी प्रभारी अधिकारियों से कहा कि सभी अपने पास बेसिक जानकारी अवश्य रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी इलैक्शन मोड में आ जाये। उन्होने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 10 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिग कराई जायेगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करे। उन्होने निर्देश दिये कि अभी से ही निर्वाचन के कार्यो में लगनी वाली सभी टीमों व समितियों का गठन कर लिया जाये। उन्होने कहा कि मतदेय स्थलों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाये। इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाये। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश दिये कि कार्मिकों के खान पान की पूर्ण व्यवस्था कराई जाये। उन्होने ईवीएम वीवीपेट प्रभारी उप संचालक चकबन्दी को निर्देश दिये कि निर्वाचन से जुडे सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। उन्होने कहा कि इसकी तैयारी कर ले। और प्रशिक्षण सामग्री भी तैयार कर ली जायें।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिये कि निर्वाचन में लगने वाले वाहनों जिनमें बस, टैम्पों, कार आदि की व्यवस्था के सम्बनध में अभी से तैयारी कर ली जाये। कितने वाहनों की आवश्यकता होगी यह भी सूची बना ली जाये ताकि बाद मे किसी परेशानी का सामना न करना पडे। उन्होने लेखन सामग्री प्रभारी को निर्दश दिये कि निर्वाचन में लगने वाली लेखन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चत कराई जाये। उन्होने कहा कि प्रपत्रों की छपाई, ईवीएम मतपत्र की छपाई की व्यवस्था आयोग के निर्देशानुसार कराई जायेगीं। उन्होने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाये। उन्होने डीपीआरओ को निर्देश दिय कि कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये रूट चार्ट का निरीक्षण कर लिया जाये। और यह भ्ी सुनिश्चत करा लिया जाये की रास्तों पर किसी प्रकार की कोई दिकक्त तो नही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिय कि निर्वाचन की अधिसूचना लागू होते ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कडाई से कराया जाये। अधिकारी अभी से टीम को तैयार कर ले और ऐसी प्रचार सामग्री जो निर्वाचन को प्रभावित करती हो और आदर्श आचार संहिता का उल्लघन करती हो तत्काल हटवाया जाना सुनिश्चत किया जाये। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्यो में शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। सम्बन्धित के विरूद्व कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत/विधानसभावार अराजकतत्वों के चिन्हित किये जाने व उन्हे मुचलका पांबंद करे। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव निर्भीक एवं निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है। उन्हेने कहा कि असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर लिया जाये और उनकों 107/16 में पाबन्द करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समस्त एस0डी0एम0 एवं सीओ भी नियमित रूप से अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। उन्होने निर्देश दिये कि पूर्व के सभी क्रिटीकल व वनरेबल बूथों का भली भाति निरीक्षण कर लिया जायें। उन्होने कहा कि ऐसे बूथों पर जाकर वहां के मतदाताओं से वार्ता कर ली जाये और उन्हे जागरूक किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सभी मन्दिरां/शिवालयो में व आस पास सफाई व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाये। उन्होने कहा कि शिवलिंग जल चढाने वालो, भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आनी चाहिए। उन्होने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रखी जाये। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त एसडीएम, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित प्रभारी अधिकारी व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =