उत्तर प्रदेश

Meerut News: हथियारों के बल पर मकान में लाखों की लूट

Meerut News: बदमाशों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया. इसके बाद हथियारों के बल पर उस मकान में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र ईकड़ी गांव की है.

गांव के सतीश कुमार बड़े काश्तकार के रूप में जाने जाते हैं. देर रात उनके घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया. परिवार के लोगों की मानें तो पांच बदमाश हथियारों से लैस होकर घर में घुसे थे. इसके बाद उन्होंने परिवार को बंधक बना लिया और फिर एक के बाद एक सारी अलमारी खुलवा ली. पीड़ित परिवार के अनुसार करीब लाखों का सोना और 50000 रुपये नकद लूटकर बदमाश फरार हो गए.

सतीश कुमार के घर पर 3 महीने पहले भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी. लेकिन, उस समय गांव वाले जाग गए और बदमाशों को भागना पड़ा. डकैती की सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. खुद आईजी रेंज प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे. आईजी ने पीड़ित परिवार से जानकारी भी ली. साथ ही इस मामले में चार टीमें गठित करके जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं. वहीं, घटना को करीब 16 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =