सीतापुर: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पंद्रह वर्षीय किशोरी सोमवार को दिन में ही गांव के दक्षिण खेतों में बथुवा बीनने गई थी। वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने उसे दबोच लिया।
उसके बाद बंधक बना कर गन्ने के खेत में अगवा कर ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम तक किशोरी जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई। इस बीच किशोरी गांव के पड़ोस के एक किसान के खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। किशोरी के मुंह, हाथ, पैर बंधे थे। किशोरी का भाई उसे बंधन मुक्त कर उसे घर लाया। घर पहुंचकर उसने आपबीती परिवारीजनों को सुनाई।
