वैश्विक

स्ट्रीट लाइट या घरेलू उपकरणों को बंद करने के लिए नहीं कहा गया-बिजली मंत्रालय

मोदी की नौ मिनट घर की लाइटें बंद करने की अपील से बिजली ग्रिड फेल होने की आशंकाओं पर बिजली मंत्रालय ने बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच अप्रैल को रात 9:00 बजे से 9:09 बजे के बीच स्वेच्छा से लाइटें बंद करने की अपील की है।

कुछ आशंकाएं व्यक्त की गई हैं कि इससे ग्रिड और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है जो बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसी आशंकाएं गलत हैं।बिजली मंत्रालय ने आगे कहा कि स्ट्रीट लाइट या घरेलू उपकरणों को बंद करने के लिए नहीं कहा गया है।

केवल घरों की लाइटों को बंद किया जाना चाहिए। अस्पतालों और अन्य आवश्यक जगहों पर लाइटें जलती रहेंगी। स्थानीय निकायों को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइटें चालू रखने की सलाह दी गई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की ‘सामूहिक शक्ति’ के महत्व को रेखांकित करते हुए रविवार पांच अप्रैल को देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 17 =