Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मेरठ में बेकाबू हुए कोरोना से हालात: 34 हुआ मरने वालों का आंकड़ा

सरधना में एक ही दिन में दूसरा केस पॉजिटिव पाया गया

सरधना के हिमालय हॉस्पिटल में तीन दिन पहले रिठाली गांव निवासी दिनेश गिरी को फीवर होने पर भर्ती कराया गया था । जिसकी प्राइवेट लैब एसआरएल में कोरोना की जांच कराई गई थी।

रविवार को जांच रिपोर्ट आई तो उसमें दिनेश गिरी कोरोना पोजेटिव पाया गया । हिमालय हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ओम कुमार पुंडीर ने इसकी जानकारी सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार को दी ।

डॉ राजेश कुमार ने बताया इससे पूर्व भी एक व्यक्ति की एसआरएल लैब की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ।इसके बाद सरकारी लैब पर उसकी जांच कराई गई तो वह नेगेटिव पाई गई थी ।

जिसके चलते दिनेश गिरी की भी सरकारी अस्पताल में जांच कराई जाएगी उसी के बाद स्पष्ट हो पाएगा के दिनेश कोरोना पोजेटिव है या नहीं । उन्होंने बताया कि सोमवार को दिनेश को जांच के लिए सरकारी अस्पताल लाया जाएगा ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =