Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी

 मुजफ्फरनगर में देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के दौरान लाल किले पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए तिरंगे के अपमान के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के समाजसेवी मनीष चौधरी आज अपने कार्यालय पर ही साथियों संग तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं l

उल्लेखनीय है कि विगत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान लाल किले पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा तिरंगे के अपमान के विरोध में समाजसेवक मनीष चौधरी द्वारा तीन दिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान किया गया

जिसको आज क्रियान्वित करते हुए मनीष चौधरी अपने साथियों सहित तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर अपने कार्यालय में ही बैठ गए l साथ ही उन्होंने सरकार से लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है l

इस अवसर पर मुख्य रूप से उनके साथ अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृज बिहारी अत्री, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पी चौधरी, पंडित शेखर जोशी, सुरेंद्र मित्तल, पंडित अंशु शुक्ला, पंडित बृजेश दूबे

पंडित संतोष मिश्रा वैदिक, पंडित रमाशंकर मिश्रा, पंडित नीशू शर्मा, पंडित आनंद राज वत्स, विक्की चा़वला, नदीम अंसारी, संजय मदान, सचिन पंवार, चेतन जोशी, अनुरुप सिंघल, नमन गर्ग, राधेश्याम, वरुण गोयल, सुनील चौधरी, मिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 6 =