वैश्विक

भाजपा ने Jaiveer Shergill को राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता नियुक्‍त किया,स्‍वतंत्र देव सिंह को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) से आए नेताओं को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है. पार्टी ने Jaiveer Shergill को राष्‍ट्रीय प्रवक्ता बनाया है तो वहीं पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस प्रमुख रहे सुनील जाखड़ को राष्‍ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया है.

भाजपा ने शुक्रवार को एक बयान जारी यह सूचना दी है और कहा है कि निर्णय तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है. इसके साथ ही राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में उत्‍तर प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह को सदस्‍य बनाया है.

पार्टी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और बीजेपी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को शामिल किया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =