उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: भूस्वामी बनकर दूसरे की बेच दी जमीन, खरीदार मकान निर्माण कराने पहुंचा तब हुआ खुलासा

Sonbhadra News: एक महिला ने अपने बेटों की साजिश में शामिल होकर दूसरे की जमीन को स्वयं की जमीन बता बिक्री कर दी, लेकिन खरीदार जब संबंधित जमीन पर मकान निर्माण कराने पहुंचा तो पता चला कि वह जमीन किसी दूसरे की है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित ने अधिकारियों के यहां कार्रवाई की गुहार लगाई और पुलिस को तहरीर दी।

भागदौड़ के बाद अंततः पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर ओबरा पुलिस (Obra Police) ने रविवार को मामला दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी। जिले में इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं। वहीं, प्रॉपर्टी डीलिंग का भी बड़ा बाजार विकसित होता जा रहा है। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई ने, इस तरह के जमीन की खरीद बिक्री कराने वालों में हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी है।

जानकारी के अनुसार पेशे से अधिवक्ता ओबरा निवासी हरिओम सेठ ने ओबरा निवासी रहसकली देवी से उनके बेटों से हुई वार्ता के आधार पर बिल्ली मारकुंडी में लबे रोड दो बिश्वा जमीन खरीदी। खरीदी गई जमीन पर मकान का निर्माण भी शुरू करा दिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही दूसरे लोग पहुंचे और अपनी जमीन बता कार्य रुकवा दिया। अधिवक्ता हरिओम ने जब लेखपाल आदि से जमीन के स्वामित्व की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी तो पता चला कि वह धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं।

इस पर उन्होंने रहसकली से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि जब उन्होंने जमीन के बैनामा के एवज में दिए गए रुपए की मांग की तो उन्हें धमकी दी जाने लगी। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। तब गत 10 जनवरी को वह पुलिस कप्तान के पास पहुंचे।

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह (SP Amarendra Prasad Singh) ने ओबरा पुलिस (Obra Police) को मामले की सच्चाई की जानकारी करने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। सच्चाई की जानकारी करने के बाद ओबरा पुलिस (Obra Police) ने रविवार को हरिओम की तहरीर पर धारा 406 और 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी। मामले की विवेचना उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह को सौंपी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + ten =