फिल्मी चक्कर

पैरामेडिकल स्टाफ् के लिए सोनू सूद ने ऑफर किया अपना आलीशान होटल

अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में अपने छह मंजीला होटल को उन डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए रहने सुविधा के लिए ऑफर किया है, जो COVID-19 के रोगियों का इलाज कर रहे हैं. अभिनेता ने जुहू में अपने छह मंजिला होटल के दरवाजे खोल दिए हैं ताकि COVID-19 रोगियों का इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स को क्वारनंटीन हो कर रह सके.

सूद ने शहर में अपने होटल की पेशकश उन स्वास्थ्य कर्मियों के लिए किया है, जिनमें डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं, जो कोरोनो वायरस महामारी लोगों की सेवा कर रहे हैं.

इस बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा कि सभी को देश भर के मेडिकल कर्मचारियों के साथ दृढ़ता से खड़ा होना जरूरी है, जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई के ‘असली नायक’ हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 11 =