South Africa: BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का वीडियो
South Africa: टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए South Africaपहुंच चुकी है. बीसीसीआई ने अपनी टीम के मुंबई से जोहांसबर्ग तक के इस सफर का एक मजेदार वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी मस्तीभरे मुड में नजर आ रहे हैं. इसमें टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं, जो ईशांत के साथ मसकरी करते दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो की शुरुआत में भारतीय खिलाड़ी मुंबई की होटल से बस पकड़ते नजर आ रहे हैं. यहां से एयरपोर्ट तक के सफर के बाद भारतीय खिलाड़ी जब जोहांसबर्ग के लिए प्लेन में सवार होते हैं तो बस मस्ती शुरू हो जाती है. आर अश्विन अपने साथी गेंदबाज मोहम्मद शमी पर कमेंट कर रहे होते हैं तो विराट कोहली ईशांत शर्मा का बैग चेक करना शुरू कर देते हैं.
https://twitter.com/BCCI/status/1471692298756911107?ref_src=twsrc%5Etfw
वे ईशांत के बैग में से एक के बाद एक कई चीजें निकालते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं कि यहां चप्पल, शार्ट्स सब है. यह होती है बैग पैकिंग. यह आदमी कभी भी कहीं भी भाग सकता है. ईशांत भी विराट को जवाब देते कहते हैं कि सुबह-सुबह ये हरकतें मत कर यार.
वीडियो में आगे चेतेश्वर पुजारा यह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं सोने की कोशिश कर रहा हूं, पर सो नहीं पा रहा. कोच राहुल द्रविड़ युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के साथ बतियाते नजर आ रहे हैं. वीडियो के आखिरी में जोहांसबर्ग की झलक भी दिखाई गई है. पूरा वीडियो बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है.

